Jdnews Vision…
देश विदेश से 478 सहभागी। 120 सम्मानित…
लुंबिनी 10 जनवरी: : विश्व भर विविध कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास से विश्व हिंदी दिवस मनाया गया है। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर नेपाल में कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा ऑनलाइन अन्तरराष्ट्रीय हिंदी आशु काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर हिंदी दिवस मनाया गया।
देवनागरी लिपि के सरंक्षण तथा भाषिक मैत्री विकास के उद्देश्य से आयोजित कविता प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत तथा अमेरिका से 478 हिंदी रचनाकारों ने प्रतियोगिता में उपस्थिति दर्ज की थी। जिसमें से उत्कृष्टता के आधार पर 120 रचनाकारों का चयन कर [ हिंदी आशु काव्यश्री सम्मान ] से सम्मानित किया गया है। अग्रज तथा नवोदित रचनाकारों की लेखनी को सम्मानित करने के लिए शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल वर्षों से विविध आयोजन करती आई है। निःशुल्क आयोजित कविता प्रतियोगिता में प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा – ” हिंदी अब मात्र भारत की भाषा नहीं रही है बल्कि इसका विस्तार इतना अधिक हो चुका है कि अब हिंदी भाषा विश्व भाषा बन चुकी है। भाषाओं के बोलने पर विभेद की जरूरत नहीं। समय बदल चुका है व्यक्ति को जितनी अधिक भाषाओं का ज्ञान होगा वह उतना अधिक ज्ञानी होगा। सभी को अपनी मातृभाषा लिखने और बोलने में हीनता बोध नहीं करना चाहिए। आज नेपाली और हिंदी भाषा को मैत्री भाषा बनकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है । ”
विश्व हिंदी दिवस पर सभी उत्कृष्ट रचनाकारों को ई प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविताओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साझा काव्य संग्रह सबसे प्यारी मेरी हिंदी में प्रकाशित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु विगत कई वर्षों से भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के विकास कार्य के लिए विभिन्न साहित्यिक तथा सांस्कृतिक कार्य करते आए हैं।
प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के दतिया से सहभागी साहित्यकार मंजू खरे ने कहा – ” देश विदेश के कवि, लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करती आई शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल एक अग्रणी संस्था है। यह वर्षों से हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार प्रसार तथा लेखकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करती आई है। हम सभी हिंदी सेवी संस्थाओं को चाहिए कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल का हौसला बढ़ाने के लिए सम्मान तथा पुरस्कार दिया जाए । “
Check Also
गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया
श्री सत्य साईं विद्याविहार रामकृष्णपुरम में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट के …