Breaking News

भीषण ठण्ड में गरीब असहाय जरूरतमन्दो की सेवा पुनीत कार्य** गौरव सिंह बीनू…

जेडी न्यूज विजन उत्तर प्रदेश गोण्डा
तहसील व्यूरो चीफ
अमर चन्द्र कसौंधन
श्री बानगढ़ देवी मन्दिर मनकापुर…

** स्व 0 बाबा बाँके सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख/ गन्ना समिति अध्यक्ष की पुण्य स्मृति में उनके पौत्र बीनू ने गरीबों में बाँटे हजारों कम्बल **

मनकापुर /गोण्डा: :  केन्द्रीय विदेश राज्य मन्त्री (भारत सरकार) कुँवर कीर्ति वर्धन सिंह (राजा भैय्या) के आर्शीवाद तथा अपने स्व0 बाबा बाँके सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख/ अध्यक्ष गन्ना समिति मनकापुर के स्मृति में सहयोगियों के साथ 500 कम्बलों का वितरण किया।

शुक्रवार को केन्द्रीय विदेश राज्य मन्त्री र्कीति बर्धन सिंह के आर्शी बाद तथा अपने स्व0 बाबा बाँके सिंह (लम्बरदार चाचा) पूर्व ब्लाक प्रमुख/अध्यक्ष गन्ना समिति मनकापुर के पुण्य स्मृति में बीरेन्द्र सिंह (पेशकार) के सुपुत्र युवा समाज सेवी गौरव सिंह (बीनू) ने अपने समर्थकों के साथ भीषण ठण्ड में ग्राम सभा मनकापुर के दर्जनों (पुरवा) पीलखाना, कसघड़ पुरवा, शेख पुरवा गाँव के सैकड्रो गरीब जरूरतमन्दों मे 500 कम्बलों का वितरण किया।

कम्बल वितरण के दौरान युवा समाज सेवी गौरव सिंह (वीनू) ने उपस्थित ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भीषण ठण्ड में गरीब, असहाय, जरूरतमन्दों की सेवा पुनीत कार्य है। ऐसे कार्य में हम सभी लोगों आगे रहना चाहिए।

जिससे भीषण ठण्ड से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो गरीब असहाय बाशिन्दे महिलाए, बच्चों एंव बुजुर्गो ने कम्बल पाकर उनकी आँखे .खुशी से नम हो गयी।

स्व0 बाँके सिंह (लम्बरदार चाचा) के पौत्र युवा समाज सेवी गौरव सिंह (बीनू) ने इसके पूर्व भी गरीबों में हजारो कम्बल बाँट चुके हैं। ऐसे सराहनीय पुनीत कार्य के लिए क्षेत्र की जनता अपने आर्शीबचनो से अभिसिचिंत करते हुए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा कर रही है।

कम्बल वितरण के दौरान सहयोग करने वालों में पुष्पेन्द्र सिंह आजाद, कुलदीप सिंह (नीरज), समर जीत सिंह (पिंकू), रवि सिंह( बब्बू), अतुल सिंह, अवधेश सिंह, योगेश सिंह (विक्कू) रोहित सिंह, राजू खान, सिराज खान, मान सिंह, राकेश सिंह (बाबू), दौलत चौहान, मोनू चौहान, दाताराम, पप्पी, अरुण,, पंकज, संदीप शत्रुहन, आजाद, अमर, लल्लू, रहमान( टेनी), रवि, अंशू, सुभान शेख, चैतराम, विजय, विनय, सूरज, नीरज,आदि समर्थक शामिल रहे।

About admin

Check Also

संविधान सभा की बहस से संबंधित तथ्य…..

Jdñews Vision…. ..संविधान सभा की बहस से संबंधित तथ्य….. आज देश अपना ७६ वां गणतंत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *