Jdñews Vision…
*लोहिया तीमादारों को निशुक्ल: चाय-नाश्ता वितरण।*
*यूथ हास्टलर आशुतोष अग्रवाल,निकले चाय-नाश्ता बाँटने।*
*यूथ हास्टल,शान-ए-अवध इकाई के 25 वर्ष पूरें होने पर सामाजिक कार्य से शुरुआत।*
*लखनऊ,”एक कप चाय हो जाए” ठंड में ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा। जब लखनऊ का तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में अस्पतालों में आने वाले तीमारदारों को। एक कप चाय कुछ नाश्ता कराने का संकल्प आशुतोष अग्रवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष,”यूथ हासटल एशोसिएशन आफ इंडिया”, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा ने लिया। इस मुहिम में उन्होंने अपने शान-ए-अवध इकाई के साथ पदाधिकारी एवं सदस्यों को शामिल किया। सुबह डा०राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइन्सेज,विभूति खंड,गोमती नगर में “चाय-बिस्किट जरूरतमंद के लिए” का आयोजन “प्रसादम” में किया। कड़ाके की ठंड में जब लोग ठंड में जब घर से निकलने की हिम्मत नहीं करते। ऐसे में यूथ हॉस्टल्स ने मिलकर यह बीड़ा उठाया और लगभग 500 जरूरतमंद लोगों को चाय- बिस्किट,स्नैक्स की व्यवस्था की। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में इस तरह की मुहिम शहर के अन्य एरिया में भी जारी रखेंगे। साथ ही साथ- साथ रात्रि विचरण कर। जरूरतमंदों को वूलन कपड़े और कंबल आदि वितरित करेंगे। उन्होंने अपील कि इस मुहिम में अधिक से अधिक लोग जुड़े और मदद के लिए आगे आए। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘प्रसादम’ के संयोजक फूडमैन के नाम से मशहूर विशाल सिंह का बहुत बडा सहयोग रहा। जिसके लिए इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव ने तहेदिल से शुक्रिया कहा। कार्यक्रम आशुतोष अग्रवाल,पूर्व इकाई चेयरमैन संयोजन में हुआ।इस अवसर पर अंशुमान अग्रवाल,इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग,इकाई उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल,आजीवन सदस्य अनुपम रस्तोगी,मनोज गुप्ता,पी.सी. सिंह,रमेश चंद्रा, शरद शुक्ला,ए.के. शुक्ला, राजीव गोयल उपस्थित रहे।