Breaking News

पावर हाउस में हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार ***

 *** जेडीन्यूज़ विज़न ***
०पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को इन्दिरा नगर के आयुर्वेद संस्थान के पास से गिरफ्तार किया ***
लखनऊ : :-गाजीपुर थाना क्षेत्र में सेक्टर 25 स्थित पावर हाउस जनसेवा केंद्र में हुई लूट का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। लूट में दो लाख 17 हजार रुपये और अन्य चीजें बरामद हुई हैं।
पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आब्दी ने प्रेसवार्ता में बताया कि गाजीपुर थाना पुलिस और अन्य टीमों ने सयुंक्त कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को आयुर्वेद संस्थान के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट का पैसा बरामद हुआ है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी आसिफ खान, प्रयागराज निवासी इंद्रजीत ओझा बताया है। यह दोनों इंदिरानगर के तैयबा अपार्टमेंट में रहते और नशे के आदी हैं। इसकी पूर्ति के लिए दोनों चोरियां करते हैं। आशिफ पहले भी यहां बिजली का बिल जमा कर चुका है। उसने इस केंद्र की पूरी रेकी की है और लूट कांड को अंजाम देने के लिये पूरी तैयारी की। इसके बाद दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपित आशिफ के खिलाफ गैंगस्टर सहित दस मुकदमें दर्ज हैं। इंद्रजीत के खिलाफ फतेहपुर, इलाहाबाद सहित अन्य जिलों में कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से स्कूटी, पिस्टल और अन्य चीजें बरामद की है। वहीं इस लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आब्दी द्वारा  पच्चीस हजार रुपये का नगद इनाम दिया जा रहा है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *