Breaking News

ममिया ससुर पर बाके से हमला ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : : पत्नी से दो माह पहले हुए तलाक से नाराज युवक ने पत्नी के मामा  पर बांके से हमला कर दिया। पीड़ित के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने आरोपित की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मड़ियांव पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार के मुताबिक फैजुल्लागंज निवासी हमीदुल्ला खान की 60 फिटा रोड पर टीएन इलेक्ट्रानिक के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह 11.30 बजे हमीदुल्ला के भांजी का पति बाराबंकी मसौली निवासी तस्दीक अहमद उर्फ रेहान आ धमका। दुकान में घुसते ही रेहान ने बांका निकाला और हमीदुल्ला पर हमला कर दिया। बांका हमीदुल्ला के दाहिने हाथ पर लगा। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने आरोपित को दबोच लिया। रेहान की पिटाई कर उसे मड़ियांव पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हमीदुल्ला को अस्पताल भेजवाया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक पीड़ित की पत्नी सफिया बानो की तहरीर पर रेहान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया गया है। आरोपित रेहान पेशे से बढ़ई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित रेहान का करीब दो माह पहले उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। पत्नी से हुए तलाक का जिम्मेदार वह हमीदुल्ला को मानता है। इसीलिए उसने यह कदम उठाया है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *