Breaking News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
गोसाईंगंज/ लखनऊ: :  क्षेत्र में नई बस्ती गंगागंज सलेमपुर निवासी भोला यादव ने बीटेब 9 जुलाई को उनकी नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की का आरोप लगाते हुए  तहरीर पुलिस को दी थी।
बुधवार को वादी पिता ने गोसाईगंज पुलिस दूरभाष पर सूचना दी कि मेरी पुत्री एक लडके के साथ माहुरा कला की ओर जाने वाली सड़क से आगे लखनऊ की तरफ जाने वाले सुल्तानपुर हाइवे पर कहीं जाने के लिए खड़ी हुई है।जिसपर  पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा तो एक लडकी व एक लड़का लखनऊ की तरफ जाने के लिए सुल्तानुर रोड़ पर लखनऊ जाने के लिए वाहन का इन्तजार कर रहे थे।टीम ने उन्हें पकड़कर लड़की और लड़के से पूंछतांछ की और लड़की को महिला पुलिस के हवाले कर दिया और लड़के से पूंछतांछ की तो उसने अपना नाम इंगलेश कुमार शाह पुत्र सीताराम शाह निवासी वार्ड न0 2 गोविन्द वारा थाना तिनहारा जिला पूर्वी चम्पारण बिहार बताया । पुलिस ने उसे गिरफ्तार के जेल भेज दिया।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *