Breaking News

इंडिया नाम रखने पर 26 दलों के खिलाफ दिया शिकायत पत्र ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : : राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओंर् ने हजरतगंज थाने में विपक्ष के गठबंधन में शामिल 26 दलों के नेताओं के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर बने विपक्षी गठबंधन के इंडिया नाम पर लोगों ने आपत्तियां शुरू कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि बेंगलुरु में हुई 26 राजनीतिक दलों की मीटिंग के बाद गठबंधन के नाम पर देश के नाम का गलत इस्तेमाल किया है। देश के नाम पर पार्टी बनाना कानूनन अपराध है। गठबंधन के सभी दलों पर केस दर्ज किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारी प्रताप चंद्र ने बताया कि 20 जुलाई को हजरतगंज में एक समाचार पत्र और सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ कि बेंगलुरु में 18 जुलाई को तमाम राजनीतिक दलों की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्ताव कर नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, अरविन्द केजरीवाल, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव सहित 26 राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम सर्वसम्मति से भारत नाम पारित किया। जिसकी घोषणा प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने किया। जो न सिर्फ एक्ट1950 का उलंघन है बल्कि हाई कोर्ट के आदेश का उलंघन भी है। उनकी मांग है कि इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। भारत विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम है। जिसका अर्थ है कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस है। जिसकी टैग लाइन जीतेगा भारत रखी गई है। इसका लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *