Breaking News

रिटायर्ड सेक्टर मैनेजर के बंद मकान में लाखों की चोरी ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : :-  चिनहट थना क्षेत्र में चोरों ने एक रिटायर्ड सेक्टर मैनेजर के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिया। डीसीपी पूर्वी की फटकार के बाद चिनहट पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चिनहट के देवा रोड स्थित हिन्द सिटी कालोनी प्लाट नंबर- 20 निवासी विनोद कुमार अस्थाना मैनेजर के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को वह सपरिवार बेटा के साथ चंडीगढ गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने अलमारी को तोड़कर लाखों के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के नाम पर उनके आईटीआर व जेवरात के बिल मांगने लगी और चार दिन तक बिना मुकदमा दर्ज किये टरकाती रही। जिसके बाद विनोद ने डीसीपी पूर्वी ह्रदेश कुमार से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया। डीसीपी पूर्वी की फटकार के बाद चिनहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *