Breaking News

प्लाट के नाम पर पैसा हड़पने वाले पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
०कई दिनों से दौड़ रहा था पीड़ित नहीं हो रही थी सुनवायी, डीसीपी की फटकार के बाद दर्ज हुआ मुकदमा०००
लखनऊ : : राजधानी के बीबीडी इलाके में गुरुवार देर शाम एक युवक ने अपने चचेरे भाई और भाभी पर प्लॉट के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित नौशाद अपने परिवार के साथ इंदिरानगर के अहसान नगर में रहता है। पीड़ित के मुताबिक बीबीडी ग्रीन सिटी के सनब्रीज अपार्टमेंट निवासी उसके चचेरे भाई सलीम हैदर उर्फ राजवीर सिंह ने अपने देवा रोड स्थित प्लॉट को बेचने के लिए वर्ष 2016 में 20 हजार रुपए टोकन के रूप में लिए थे। जिसके बाद पीड़ित ने वर्ष 2017 में आरोपित की पत्नी सामिया सिद्दीकी उर्फ पूनम सिंह की कंपनी ब्लू स्काई एसोसिएट्स के खाते में 4 लाख 7 हजार रूपए चेक के माध्यम से दिए थे। जिसके बाद पीड़ित ने धीरे धीरे करके प्लॉट की कीमत के कुल 11 लाख रुपए दे दिए। जिसके बाद सलीम हैदर रजिस्ट्री के नाम पर टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपित ने पीड़ित को मात्र 2 लाख रुपए वापस किए। थक हार कर पीड़ित बीबीडी थाने पर पहुंचा तो थाने की पुलिस भी उसे टरकाती रही। उच्चाधिकारियों से गुहार के बाद गुरुवार की देर शाम बीबीडी पुलिस ने मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके आरोपितों की तलाश की जा रही है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *