Breaking News

शादी से पहले पत्रिका संग वर-वधू की ब्लड रिपोर्ट भी देखें ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : : केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के साइंटिफिक एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य डॉ. एके द्विवेदी ने कहा कि शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया का होम्योपैथी में सटीक इलाज है। बशर्ते डॉक्टर की सलाह पर पूरा इलाज कराया जाए।

उन्होंने कहा कि शादी से पहले पत्रिका मिलान के साथ वर-वधु पक्ष एक दूसरे की ब्लड रिपोर्ट भी देखें ताकि सिकल सेल एनीमिया वाहक को रोका जा सके।

गुरुवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया अनुवांशिक बीमारी है। इसमें मरीज को कमजोरी, थकान, दम फूलना, पेट व शरीर के अन्य भागों में दर्द महसूस होता है। शरीर में खून की कमी रहती है। नतीजतन बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। होम्योपैथी की मीठी गोली में सिकल सेल एनीमिया पर काबू पाने की ताकत है। होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च की तरफ से मध्यप्रदेश में सिकल सेल एनीमिया को लेकर समय-समय पर शिविर लगाए जा रहे हैं। मरीज को सही खान-पान के प्रति भी जागरूक किया जाता है। मरीज आयरन, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम से भरपूर आहार लें ताकि नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिल सके। रोगों से लड़ने की ताकत विकसित हो।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *