Breaking News

भारत जागृति अभियान : : तिलक व आज़ाद के जज्बे से हिल गई थी ब्रिटिश हुकूमत की चूलें ***

**जेडीन्यूज़ विज़न ***

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज़ादी के बाद देश मे हुए परिवर्तनों को किया साझा०००

लखनऊ : :  आज देश मे लोकतंत्र और भारतीयता संकट में है। सत्य को झुठलाया जा रहा है। देश में नफरत का भाव पैदा किया जा रहा है। इन परिस्थितियों में हमें लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोकतंत्र व आजादी के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेना होगा। उक्त बातें रविवार को हजरतगंज स्थित इंडियन कॉफी हाउस में भारत जागृति अभियान के तत्वाधान में आयोजित आज़ाद व तिलक जयंती समारोह में वक्ताओं ने कही।

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमीर हैदर ने कहा कि आज इतिहास बदला जा रहा है। देश की आज़ादी के लिए कुर्बान होने वालों की जगह ऐसे लोगों को लाया जा रहा है, जिनका जंगे आज़ादी से कभी कोई सरोकार ही नहीं रहै।

इस मौके पर लोकतांत्रिक संस्थाओ पर हो रहे प्रहार, मणिपुर की घटना और मीडिया के दायित्व पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह ने मणिपुर की घटना पर मीडिया की विफलता को स्वीकार करते हुए इसके लिए राजनीतिक विफलता को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर योगेंद्र नाथ उपाध्याय ने आज़ाद व तिलक के सपनो का जिक्र करते हुए आजादी के बाद हुए परिवर्तनों का जिक्र किया। श्री उपाध्याय ने मौजूदा आर्थिक व सामाजिक समस्याओं को रेखांकित करते हुए इसके लिये मुख्य रूप से विश्व व्यापार संगठन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए देश को इससे बाहर निकलने की महती आवश्यकता बताई। श्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस मौके पर ब्रिटिश सरकार द्वारा अपराधी घोषित 152 जनजातियों को जन्मजात स्वतन्त्रता सेनानी घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुभाष लाल श्रीवास्तव ने शिक्षा व्यवस्था , इतिहास से हो रहे छेड़छाड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज सांवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है रहा है। जनता की आवाज़ को दबाया जा रहा है।
पूर्व विधायक कुबेर भंडारी ने कहा कि तिलक और आज़ाद के सपनो को साकार करने के लिए हम सभी को निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सोशलिस्ट फोरम के संयोजक ओंकार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का जिक्र करते हए कहा कि चंद्रशेखर जी खुली बाजार व्यवस्था और गेट समझौते के नतीजों को लेकर पहले ही सावधान किया था।

समारोह को खासतौर से उमाकांत मिश्र, शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह संजय, इंजीनियर भीमराज, ओम प्रकाश पांडे और वीरेंद्र त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अस्सी वर्ष पार कर चुके पूर्व विधायक कुबेर भंडारी, चाचा अमीर हैदर और राम किशोर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *