Breaking News

इंदिरा नहर के किनारे झाड़ी हटाकर लगाएं पौधे — स्वतंत्र देव ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नहरों की स्थिति का जायजा लेते हुए रविवार को लखनऊ में इंदिरा नहर का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर के किनारे से झाड़ियां हटवाकर उसके स्थान पर छायादार वृक्षों के लिए पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों के लिए नहरों में पानी की आवश्यकता पर कहा कि नहर के अंतिम हिस्से तक पानी पहुंचना चाहिए। नहर में पानी की मात्रा पर्याप्त होगी तो टेल तक पानी पहुंचेंगा। नहर के अंतिम छोर पर पानी पहुंचेगा तो वहां आसपास के खेतों तक नहर का पानी उपयोग में आएगा। सिंचाई विभाग के प्रत्येक अधिकारी को इस बात का ध्यान रखना है कि नहर की टेल तक पानी पहुंचें। ऐसा होगा, तभी किसान प्रसन्न रहेगा।
रविवार को ही बेहटा ग्रामीण क्षेत्र में जलशक्ति मंत्री ने पौधरोपण किया। सिंचाई व जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहले स्वतंत्र देव ने पौधा लगाने के लिए हर व्यक्ति को कदम बढ़ाने की अपील की। इसके बाद वहां उपस्थित विभागीय अधिकारियों को बेहटा के तालाब का सौंदर्यीकरण के लिए निर्देश दिया।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *