***जेडीन्यूज़ विज़न ***
नई दिल्ली : : रविवार को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई! बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रणवीर सिंह ने की! बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के अध्यक्ष गुलाब सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुभाष बिहारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत भाई तिवारी, राष्ट्रीय सचिव मनोज चौबे, राष्ट्रीय सचिव श्रवण कुमार, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष तौकीर अहमद अंसारी, सत्येंद्र कुमार, बी. के. कौशिक, राधा रमन मिश्रा, राजेश कुमार ठाकुर, अंकित कुमार, कृष्ण कुमार, पंकज कोहली, देवेंद्र महतो, लालबाबू शर्मा आदि उपस्थित रहे!
इस मौके पर अमनप्रीत कौर ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का दामन थामा! वही इस मौके पर पार्टी के विस्तार और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई!