Breaking News

क्षत्रिय सभा यमुनापार ने किया मेधावियों का सम्मान ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***

आगरा :-:-क्षत्रिय सभा जमुना पार, शाखा आगरा द्वारा रविवार को नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन प्रात 11 बजे पुरुषोत्तम वाटिका, नवलगंज, नुनिहाई, आगरा पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ० धर्मपाल सिंह रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों का शाखा अध्यक्ष राम प्रताप सिंह भैयाजी, महामंत्री विमल चौहान, कोषाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान ने शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया एवं वरिष्ठजनों से आर्शीवाद लिया। नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें क्षत्रिय सभा, जिला आगरा के अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान डॉ० धर्मपाल सिंह विधायक ने बच्चों को प्रतीक चिह्न एवं स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर सभी छात्र-छात्राऐं खुश नजर आये। इस अवसर पर सभी ने एक सुर में कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा व संस्कार पर जोर दिया जाये और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साहवर्द्धन होता है और सामाजिक के साथ साथ नैतिक कर्तव्यों का भी सन्देश जाता है। मुख्य अतिथि ने क्षत्रिय सभा यमुनापार की कार्यकारिणी को शुभकामनाऐं दी और कहा कि समाज को समृद्ध व सबल बनाने में सहयोग करें। जिससे समाज तथा राष्ट्र दोनों सबल होंगे। विशिष्ठ अतिथि में भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि यमुनापार शाखा ने इस तरह के कार्यक्रम कर समाज को सकारात्मक सन्देश दिया है। ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गजेन्द्र परमार ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश प्रताप सिंह, टीकम सिंह तोमर, जगवीर सिंह तौमर आर०पी० सिंह जादौन, प्रदीप सिंह भाटी (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक), आर0के0 सिंह राघव, विनोद परमार, लाखन सिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह चौहान, अभय चौहान, सौरभ राजावत, राजीव चौहान, हरेन्द्र सिंह सिकरवार, सुनील परमार, सोनू सिकरवार आदि वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *