Breaking News

आखों में कंजेक्टिवाइटिस आई फ्लू से मरीजों की भरमार ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***

आंखों के मरीजों को बढ़ता देख स्वास्थ्य महकमा हुआ गंभीर०००

कंजेक्टिवाइटिस ( आई फ्लू ) होने पर नेत्र चिकित्सक की सलाह पर आंखों में डालें दवाई०००

– आंखों की बर्फ से करें सिकाई, स्वच्छता का रखें ख्याल०००

बदलते मौसम के साथ इस समय आंखों में बढ रही तकलीफ को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी गंभीर हो गया हैं। एक्यूट वायरल कंजेक्टिवाइटिस से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइसरी जारी की गई है। यह एक प्रकार के वायरस से होने वाली आंखों की बीमारी है जिसमें आंखें लाल हो जाती हैं आंखों में कर कराहट रहती है और पलकों में सूजन आ जाती है। कभी-कभी इसमें कीचड़ भी आता है। शुरू में 48 से 72 घंटे तक आंखों की दिक्कतें बढ़ती हैं इसके बाद आंखों में सुधार आना शुरू हो जाता है 5 से 7 दिनों में यह स्वतः ही ठीक हो जाती है।

इंफेक्शन होने पर क्या करें—-
आंखों की सफाई रखें, चार से छह बार आंखों को बर्फ से सिकाई करें, अपना कपड़ा बिस्तर तकिया तोलिया गमछा अलग कर लें, कोई भी वस्तु छूने के बाद हाथों को साबुन से अवश्य धायें, अथवा हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *