***जेडीन्यूज़ विज़न ***
गोसाईंगंज/लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के झिलझिला पुरवा गांव में रहने वाले विकास कुमार का ई रिक्शा चोरी हो गया। काफी खोजबीन की मुकदमा नहीं मिला। जिसके बाद मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित ने बताया कि वह रात में चार्जिंग पर लगाकर रात में घर ने अंदर सो गया। सुबह जा उठा तो देखा ई रिक्शा गायब था। आसपास के सीसीटीवी में दो लोग रिक्शा ले जाते दिखे। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।