Breaking News

गोंडा ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत भगहरिया पूरेमितई में स्मार्ट क्लास तथा सर्वांगपुर में डिजिटल ग्राम का किया शुभारंभ-डीएम ***

गोंडा जेडी न्यूज़ विजन***

हरीश गुप्ता जिला संवाददाता***

गोण्डा : :  गांव – गांव पहुंचकर सीधे जनता की समस्याओं को सुनने के लिए शुक्रवार को *जिलाधिकारी नेहा शर्मा कटरा बाजार विकासखंड के 6 ग्राम पंचायत भगहरिया पूरे मितई, कटका, जगदीशपुर बल्दी, बनगांव, सर्वांगपुर, अशोकपुर, में पहुंची, जहां उन्होंने जनचौपाल लगाकर ग्राम वासियों से सीधे बात की और उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना। मौके पर मौजूद अधिकारियों से समस्याओं का समाधान कराया। जन चौपाल के माध्यम से जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सरकारी योजना एवं विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से उनके अच्छादान के बारे में गहनता से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करें। जनचौपाल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग आदि विभाग के अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी विभागों में चल रही योजनाओं की जन चौपाल के माध्यम से जानकारी दी गई।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *