Breaking News

लखनऊ में मोहर्रम का जुलूस निकालते समय हुआ हादसा * एक व्यक्ति झुलसा ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***

  लखनऊ : :    राजधानी में शनिवार को मोहर्रम का जुलूस निकालते समय हादसा हो गया।। ताजिया निकालते समय यह हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को लखनऊ के अलीगंज इलाके में मोहर्रम का जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी।

तैयारी पूरी होने के बाद जैसे ही जुलूस आगे बढ़ा ताजिया अचानक हाइटेंशन लाइन को छू गया जिसकी वजह से तेज करंट आ गया जिसकी चपेट में आकर एक शख्स झुलस गया।

पीड़ित व्यक्ति का चल रहा इलाज०००

उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उसका इलाज चल रहा है। जुलूस निकाल रहे लोगों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप०००

जुलूस का रूट पहले से बताया गया था उसके बाद भी उसको सही नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तब वहां कुछ स्थानीय पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *