Breaking News

केंद्रीय राज्यमंत्री ने गोपेश्वर गौशाला में किया रुद्राभिषेक***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
मलिहाबाद/ लखनऊ: :  पावन श्रावण मास के दौरान भगवान भोलेनाथ का विविध रूपों में श्रद्धा पूर्वक शिवार्चन कर भक्तगण पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।इसी क्रम में रविवार को गोपेश्वर गौशाला में विराजमान गोपेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक केंद्रीय राज्यमत्री कौशल किशोर ने सपरिवार उपस्थित होकर आचार्य पंडित लवकुश बाजपेई के पौरोहित्य में पूरे विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
तत्पश्चात श्री चिंताहरण हनुमान जी के देदीप्यमान विग्रह के दर्शन किए।प्रबंधक उमाकान्त गुप्ता ने बताया कि  लगभग 250 से अधिक निर्बल,असहाय गौवंशो की सेवा गौशाला परिवार द्वारा की जा रही है। तत्पश्चात राज्यमंत्री कौशल किशोर विधायक जयदेवी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने परिसर में भ्रमण कर पल रही गायों,मोर,बतख,खरगोश,बंदर आदि पशु पक्षियों की सेवा की लेकर जानकारी लेकर काफी प्रसन्न होते हुए गौशाला परिवार के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस  अवसर पर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पंकज गुप्ता ,व्यापर मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, रूपेश मिश्र प्रवीण विश्वनाथ गुप्ता प्रमोद पाठक शैलेंद्र पांडेय शिवानीगुप्ता मुनींद्र भरत सोनू सिंह सहित एकल परिवार की तमाम महिलाएं उपस्थित रही।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *