Breaking News

पति को बचाने गई महिला के फाड़े कपड़े ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : :  चिनहट थाने में एक महिला ने दो युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उसके पति की सिर ईंट से कूच दिया। जब वह पति को बचाने पहुंच तब आरोपितों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक अलोक राव ने बताया कि चिनहट इलाके की रहने वाली महिला ने नंदपुर गांव निवासी जितेंद्र और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बीते 25 मई की शाम वह पति के संग बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपित गलत निगाह से उसे घूरने लगे। पति के एतराज करने पर आरोपित दंपति से हाथापाई करने लगे। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने उसके पति से सिर ईंट से कूंच दिया। जिससे वह बेसुध हो गया। पति को बचाने के लिए वह भिड़ गई तब आरोपितों ने अश्लील हरकत कर उसके कपड़े फाड़ दिए। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े तब आरोपित पीड़िता से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इस सम्बन्ध में पीड़िता ने चिनहट थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट आदेश पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *