Breaking News

गोमती नदी में उतराता मिला युवक का शव ***

** जेडीन्यूज़ विज़न **
०कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त०००
लखनऊ : : हसनगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत डालीगंज पुल के नीचे सोमवार सुबह गोमती नदी में एक युवक (45) शव उतरात मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हसनगंज प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रुम पर डालीगंज पुल के नीचे गोमती नदी शव मिलने की सूचना मिली थी।  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोंरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक सफेद चेकदार शर्ट और पैंट पहने हुए थे। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों को शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न होने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *