Breaking News

दवा व्यापारी समझौते के लिए धमका रहे दबंग – चिनहट पुलिस ने दबंग भाईयों पर दर्ज की रिपोर्ट ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : :  चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत गंगा विहार कॉलोनी में दबंगों ने दवा व्यापारी से बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। रुपये मांगने पर आरोपितों ने उस पर जानलेवा हमला किया। अब आरोपित जबरन समझौता करने के लिए पीड़ित को डर-धमका रहे हैं। हालांकि,लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गंगा विहार कॉलोनी के रहने वाले विवेक गुप्ता दवा व्यवसायी हैं। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2019 में वह गोमतीनगर में अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसके लिए बिल्डिंग मैटेरियल चिनहट के रहने वाल अजय और विजय बघेल को दी थी। दोनों ही सगे भाई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने उसने 32 लाख रुपये लेने के बावजूद सामान की सप्लाई नहीं की। रुपये वपास लौटाने के लिए आरोपित आनकानी करते थे। वर्ष 2020 में आरोपित भाईयों ने उस पर जानलेवा हमला भी किया था। आरोप है कि अजय बघेल चिनहट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस मामले में पूर्व में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। जमानत पर कुछ समय पहले वह बाहर आ गया है। अब आरोपित मुकदमा वापस लेने के लिए उसे धमका रहे हैं। बात न मानने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के मुताबिक तहरीर पर आरोपित अजय बघेल, विजय बघेल व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *