Breaking News

युवती ने आर्गेनिक मार्केटिंग संचालक के विस्द्ध दर्ज कराया दुराचार करने का मुकदमा ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी०००
लखनऊ: :  पारा कोतवाली में युवती ने आर्गेनिक मार्केटिंग संचालक इश्तियाक के खिलाफ दुराचार करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उस पर धर्म बदलने का दबाव भी आरोपी ने डाला था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
युवती के अनुसार वह इश्तियाक की कम्पनी में काम करती थी। इस दौरान ही आरोपी ने पीड़िता से नजदीकी बढ़ा ली। कुछ वक्त पूर्व इश्तियाक ने युवती से कहा कि कम्पनी के काम से आगरा चलना है। वहां पहुंच कर आरोपी ने होटल में युवती के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने का भरोसा देने लगा। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार यौन शोषण किया। शादी के लिए कहने पर इश्तियाक ने युवती पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। यह बात पीड़िता ने पुलिस को बताई है। एसीपी काकोरी दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर इश्तियाक के खिलाफ दुराचार और धमकी देने की धारा में एफआईआर की गई है। धर्म परिवर्तन का दबाव डालने की पुष्टि की जा रही है। अगर, जांच में साक्ष्य मिले तो धर्म परिवर्तन से जुड़ी धारा विवेचना के दौरान बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि इश्तियाक के पिता पर युवती ने धमकी देने का आरोप लगाया है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *