Breaking News

सपा के युवा नेता संग्राम सिंह यादव ने पत्नी दीपिका यादव के लिए मांगे वोट ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : :  समाजवादी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 13 शहीद भगत सिंह से दीपिका यादव ने डोर टू डोर जनसंपर्क तेजी से शुरू कर दी है। आपको बताते चलें कि शहीद भगत सिंह वार्ड नंबर 13 की पार्षद प्रत्याशी दीपिका यादव ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क तेज कर दिया है। घर-घर जाकर वोट मांगने और बेहतर कार्य करने के व बाकी गंभीर समस्याओं को सुनकर जल्द ही निस्तारण करने कि वादा कर रही हैं । समाजवादी पार्टी के युवा नेता संग्राम सिंह यादव ने बताया कि उनकी पत्नी शहीद भगत सिंह वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ रही हैं और जनता भारी मतों से विजय बनाएगी ।इतना ही नहीं संग्राम सिंह यादव ने अपने भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ चौपाल लगाने का भी काम तेजी से कर रहे हैं। जिससे हर दिन 3से 4 घंटे समस्याओं को सुन रहे हैं संग्राम सिंह यादव की पत्नी दीपिका यादव ने बताया कि वादा खाली नहीं जाएगा जीतते ही कार्य की बाहर ले आएंगे इतना ही नहीं क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य आदि की चर्चाएं जोरों पर है। कुछ स्थानीय लोगों का भी कहना है कि संग्राम सिंह यादव की पत्नी को जीता कर ही मानेंगे क्योंकि उन्होंने इससे पहले बिना पद पर अपने हर क्षेत्र में कार्य करने का काम किया है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *