Breaking News

विधायक राजेश्वर सिंह के साथ जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब ***

विधायक ने कहा प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा
***जेडीन्यूज़ विज़न ***
० चुनाव प्रचार में विधायक राजेश्वर सिंह के साथ मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी भी०००
०दिखे साथ, भारी जन समूह देख कहा भाजपा की जीत तय  ०००
० आज का सशक्त भारत दुश्मन से उसकी सीमा में घुसकर लोहा लेने की ताकत रखता है- राजेश्वर सिंह०००
० भाजपा जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद से है कोसों दूर, जीतेगी भाजपा और निष्पक्ष – समग्र विकास होगा सुनिश्चित: राजेश्वर सिंह०००
लखनऊ : :  उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी पार्टियाँ दम-ख़म से प्रचार प्रसार में जुटी हैं इसी के मद्देनज़र भाजपा सभी नगरीय क्षेत्रों में मतदाताओं के सीधे संपर्क संपर्क साध उनसे संवाद कर रही है।  सरोजनीनगर विधायक   डा. राजेश्वर सिंह भी मेयर तथा पार्षद प्रत्याशियों को पूर्ण बहुमत से जिताने के उद्देश्य से सरोजनीनगर के विभिन्न वार्ड में निरंतर जनसभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं। विधायक राजेश्वर सिंह के साथ क्षेत्रीय जनता और पार्टी कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित दिख रही है। आपको बता दें कि सरोजनीनगर से विधायक डा. राजेश्वर सिंह जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं और व्यक्तिगत स्तर पर भी वह जनता की सेवा करने में पीछे नहीं हटते इसी वजह से क्षेत्रीय जनता का भी उन्हें भरपूर समर्थन और स्नेह प्राप्त होता है।
बुधवार को अटल बिहारी वाजपेई वार्ड से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती शशिबाला रावत के चुनाव कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति बैठक का आयोजन किया गया जहां पर सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनसभा को संबोधित किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नगर निकायों में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखा।  विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा की भाजपा राष्ट्रप्रथम और अन्त्योदय की विचारधारा के साथ निरंतर कार्य कर रही है। देश की सैन्य क्षमता का सामर्थ्य बताते हुए उन्होंने कहा की आज के दौर में भारत दुश्मन से उसकी सीमा में घुसकर लोहा लेने की ताकत रखता है, और देश के लिए जान की बाज़ी लगाने में हम पीछे नहीं हटते।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *