Breaking News

पार्षदों व मेयर का शानदार प्रोग्राम : सपा के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : : राजधानी में इस समय चुनावी माहौल चल रहा है वही आज बृहस्पतिवार को भगत सिंह वार्ड क्षेत्र के नौबस्ता कला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप  , राजेंद्र यादव बीकेटी पूर्व विधायक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर वार्ड से पार्षद प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर सपा नेता संग्राम सिंह यादव, गोविंद यादव ,त्रिभुवन सिंह यादव ,अतुल प्रजापति ,रामू पहलवान, दीपिका यादव विजयलक्ष्मी यादव ,वीरेंद्र प्रधान व सपा प्रवक्ता दीपक रंजन के अलावा कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जनता से अपील की वोट डालने का काम किया जाए उसके बाद घर का चूल्हा जलाया जाए। वहीं सपा के बीकेटी से पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने हर महिलाओं व पुरुषों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की साथ साथ समाजवादी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *