Breaking News

भाजपा मेयर प्रत्याशी को राजपूत करणी सेना ने दिया समर्थन ***

***  जेडीन्यूज़ विज़न***

मोहनलालगंज /लखनऊ : :   निकाय चुनाव को मद्देनजर रखते हुए  श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के नेतृत्व में मासिक बैठक में अहम फैसला लिया गया।प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों की सहमति से भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल को करणी सेना ने समर्थन देने का फैसला किया है तथा करणी सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मैदान में उतर कर प्रचार करने के लिए आग्रह किया है। इस मौके वरिष्ठ  उपाध्यक्ष विनीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह प्रदेश सचिव हरेंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा  पंकज सिंह दीपक सिंह जिला लखनऊ अधिवक्ता सभा दीपक सिंह एडवोकेट मुकेश सिंह एडवोकेट  जिला अध्यक्ष महिला सभा सावित्री सिंह , अमर सिंह, पुष्पराज सिंह हेमा सिंह से लेकर  काफी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *