Breaking News

यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट: : लखनऊ-बरेली में बूंदाबांदी, लखीमपुर में बिजली गिरने से किसान की मौत ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***

-राजधानी में स्कूलों का टाइम बदला०००

यूपी में बारिश-आंधी का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश यानी सभी 75 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह मौसम में बदलाव नजर आया। हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलीं। वहीं, बरेली में भी देर रात बारिश हुई। मथुरा-अयोध्या में भी सुबह से बादल छाए हैं।

उधर, शनिवार शाम लखीमपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बिजली गिरने से किसान का सिर फट गया। वह गन्ने के खेत में काम कर रहा था। लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर नया आदेश जारी है। कक्षा एक से कक्षा 12 के सभी स्कूलों को दोपहर 12:30 बजे तक ही खोलने का आदेश दिए हैं।

झांसी में सबसे ज्यादा बारिश, 7 मिमी रिकॉर्ड
यूपी में शनिवार को सबसे ज्यादा 7 मिमी. बारिश झांसी में रिकॉर्ड की गई। झांसी में बारिश के चलते शनिवार को तापमान 11 °C नीचे गिरकर 31°C दर्ज किया गया। बरेली में पारे में 7°C की गिरावट हुई। यहां 32.2 °C पारा रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा इटावा और आगरा के तापमान में 9°C, अलीगढ़ के पारे में 7°C और लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर के अधिकतम तापमान में 5 °C की कमी रिकॉर्ड की गई। कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, “आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगली 2 मई तक आकाशीय बिजली के साथ बारिश की आशंका बनी हुई है।”

लखनऊ-कानपुर में आंधी बारिश की आंशका
मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, लखनऊ के मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ-कानपुर में बारिश के साथ आंधी की आशंका है। दोनों शहरों में पिछले 3-4 दिनों से मौसम ऐसा ही बना है। यह क्रम 2 मई तक जारी रहने की संभावना है।

 

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *