Breaking News

रिवार्ड प्वाइंट देने का झांसा देकर खाते से निकाले 71 हजार ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
-आलमबाग पुलिस ने दर्ज की धोखाधड़ी की रिपोर्ट०००
लखनऊ : :  आलमबाग कोतवाली में एक युवक ने साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि साइबर ठगों ने रिवार्ड प्वाइंट देने का झांसा देकर उसके खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए है। हालांकि तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश यादव ने बताया कि संजीव कुमार गुप्ता आलमबाग में रिजर्व सप्लाई डिपो में कार्यरत हैं। उन्होने बताया कि गत 15 फरवरी उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने स्वंय को एसबीआई कस्टमर केयर कर्मी के रूप में अपना परिचय देते हुए क्रेडिट कार्ड के सम्बन्ध में  रिवार्ड प्वाइंट देने का झांसा दिया। जालसाज के बहकावे में आकर पीड़ित ने गोपनीय डिटेल्स साझा कर दी। इसके बाद जालसाज ने दो किस्तों में खाते से 71 हजार रुपये निकल लिए। रुपयों की निकासी का मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। तब उसने आलगबाग थाने में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

About admin

Check Also

6 सिलेंडरों में धमाका हुआ एक साथ.. 5फीट ऊंची लपटें.. दो किलोमीटर में फैला धुआं ही धुआं…

Jdñews Vision…   लखनऊ: : राजधानी  के हरदोईया बाजार में एक भीषण हादसा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *