Breaking News

मामूली विवाद में युवक को रास्ते में रोक कर पीटा ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : : मामूली विवाद में दबंगो ने रास्ता रोक एक युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित ने ठाकुरगंज थाने में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ठाकुरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत  मल्हपुर गैस गोदाम निवासी मो. इदरीश ने बताया कि शनिवार को मामूली बात पर उसका विवाद पड़ोसी दुकानदार दानिश और लेवर से हो गया था। देर शाम वह दुकान बंद घर लौट रहा था। तभी दानिश ने अपने नौकर और एक अज्ञात साथी के संग मिलकर चोरघाटी चौराहे पर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी सड़क पर उससे झगडऩे लगे। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर दानिश ने अपने साथियों के संग मिलकर पीड़ित की लात-घूसों से पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

6 सिलेंडरों में धमाका हुआ एक साथ.. 5फीट ऊंची लपटें.. दो किलोमीटर में फैला धुआं ही धुआं…

Jdñews Vision…   लखनऊ: : राजधानी  के हरदोईया बाजार में एक भीषण हादसा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *