Breaking News

मंगल भवन स्टेट मनका पुर के राज कुवंर विक्रम सिंह की शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब””

जेडी न्यूज विजन उत्तर प्रदेश गोण्डा।
तहसील संवाददाता मनका पुर।
(अमर चन्द्र गुप्ता)

मनकापुर /गोंडा : :सोमवार को मंगल भवन स्टेट मनकापुर के युवराज कुंवर विक्रम सिंह की शव यात्रा में भारी जन शैलाब उमड़ा। मनकापुर रेलवे स्टेशन चौराहे से लेकर मनवर नदी पुल तक हजारो लोगो ने पद यात्रा करते हुए अपने प्रिय राजकुँवर को अश्रुपूरित आँखों से अन्तिम विदाई दी।
शव यात्रा में पूर्व सांसद/ कृर्षि मन्त्री आनन्द सिंह अन्नू भैया,सांसद कीर्ति वर्धन सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह,हरीश पाण्डेय, पूर्व प्रमुख यू,पी, सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रईश अहमद (बब्बू प्रधान), नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी, सभासद वैभव सिंह, विशाल गुप्ता, राजेश मौर्या, विकास हाण्डा, राजेन्द्र राज, और नगर के तमाम गणमान्य लोग शव यात्रा में शामिल रहे.
कुवँर विक्रम सिंह को मुखाग्नि अतुल कुमार सिंह ने दी।
इस अवसर पर मनकापुर राज घराना अपने आँख से आँसू नहीं रोक पाया।

बताते चले कुंवर विक्रम सिंह नगर पंचायत मनकापुर के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। स्वर्गीय देवेंद्र प्रताप सिंह (लल्लन साहव)के बड़े पुत्र डॉ विनय कुमार सिंह के पुत्र थे। वो एक सच्चे समाज सेवी, गरीबों के मसीहा एवं कुशल व्यावहारिक थे।
रविवार को निज आवास पर उनकी ह्वदयगति रुक जाने से मौत हो जाने पर सुबह सात बजे से ही जनपद के आसपास उनके शुभ चिंतकों में भाजपा के विधायक रमापति शास्त्री, प्रेम नरायन पाण्डेय, प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा, सपा के सूरज सिंह, सपा के पूर्व विधायक बैद्यनाथ दुबे, कांग्रेस से राम प्रताप सिंह, तथा सपा की लोक सभा प्रत्याशी गोण्डा श्रीमती श्रेया वर्मा, समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम वरिष्ठ नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया। जो शव यात्रा के साथ तक रहा। उनके निधन से मनकापुर तथा ग्रामीण क्षेत्रो में शोक की लहर दौड़ गयी। कल से ही उनके निज आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का ताँता लगा रहा।
सोमवार को मनका पुर वासियों ने अपनी अपनी प्रतिष्ठानो को बन्द कर उनके शव यात्रा में शामिल होकर अपने दिवंगत नेता को अश्रु पूरित आंखों से अन्तिम विदाई दी.।

About admin

Check Also

जगदंबा जंक्शन के विकास कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें – जीवीएमसी कमिश्नर सीएम. सैकान्त वर्मा…

Jdnews vision… विशाखापत्तनम :  : जीवीएमसी आयुक्त सीएम ने इंजीनियरिंग अधिकारियों को महा विशाखापत्तनम नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *