Breaking News

परिवार के लोगों को दिखाया मृत*हड़पी संपत्ति* मुकदमा दर्ज***

Jdnews Vision***

लखनऊ : : राजधानी के राजाजीपुरम में परिवार के लोगों को मृत दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ है। तालकटोरा पुलिस जांच कर रही है।

राजाजीपुरम बी ब्लॉक निवासी सुदेश छाबड़ा ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पति नरेश आवास एवं विकास परिषद से आवंटित दुकान में छाबड़ा नानवेज प्वाइंट नामक रेस्टोरेंट चलाते थे।

वर्ष 2020 में पति नरेश की मृत्यु के बाद रेस्टोरेंट का संचालन बंद हो गया था। परिवार वालों के बहकावे में आकर उन्होंने दुकान अपने ससुर ओम प्रकाश के नाम कर दी। ससुर की मौत होने के बाद वह आवास एवं विकास परिषद के कार्यालय पहुंची तो पता लगा कि उनके देवर व ससुर के अन्य उत्तराधिकारियों ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे उनका रेस्टोरेंट अपने नाम करा लिया। आरोपितों ने दिल्ली ​​स्थित उनके ससुर की अन्य संप​​त्तियों को भी सुरेंद्र व कमल किशोर को बेच दिया है। विरोध पर आरोपित सुनील छाबड़ा, उसका दामाद विशाल गांधी, बिल्डर सुरेंद्र छाबड़ा व कमल किशोर छाबड़ा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर तालकटोरा कैलाश चंद्र दुबे के मुताबिक चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About admin

Check Also

अवैध शराब पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार…

Jdñews Vision… रणजीत सिंह की रिपोर्ट *जिला बिलासपुर: : *अवैध शराब पर बिलासपुर पुलिस का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *