Breaking News

अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्यों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : : सरोजनीनगर के कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में मंगलवार को अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्यों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैनिक स्कूल लखनऊ में अटल आवासीय विद्यालयों के नवनियुक्त अ_ारह प्रधानाध्यापक ओरिएंटेशन कैप्सूल के लिए उपस्थित रहे। शैक्षणिक प्रबंधक सुरजीत साहा और सलाहकार जुबेर अहमद की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों से संवाद कर आवासीय विद्यालयों की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय चलाने के लिए कोई रेडीमेड नुस्खा नहीं है। परिसर में अधिकतम समय बिताकर धैर्य पूर्वक अवलोकन कर मुश्किल स्थितियों का हल किया जा सकता है। उन्होंने सैनिक स्कूलों और सैन्य स्कूलों के पिछले कार्यकाल से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। जिसकी अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने काफी सराहना की। कर्नल राजेश राघव ने बताया कि अटल आवासीय स्कूल उत्तर प्रदेश के पंजीकृत मजदूरों के बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के समान हैं। जिसमें राज्य सरकार बच्चों के लिए मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक मंडल में 18 स्कूल बनाए गए हैं। जिनमें आवास और बोर्डिंग सुविधाओं के साथ निशुल्क शिक्षा खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए भी निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में कई स्कूलों में प्रिंसिपल रह चुकी छवि सिन्हा द्वारा पॉक्सो और विशाखा अधिनियमों से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने प्रधानाध्यापकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का संतोषजनक जवाब भी दिया। साथ ही अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को संवेदनशीलता और सहानुभूति की भावना के साथ हल करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय स्कूलों के प्राचार्यों के दल ने 271 एकड़ में फैले पूरे यूपी सैनिक स्कूल परिसर का निरीक्षण भी किया।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *