Breaking News

स्थानीय स्मारिका विमोचन और शपथ ग्रहण पर की गयी चर्चा…

जेडी न्यूज़ विजन

हरीश गुप्ता जिला संवाददाता

गोंडा : :सिंचाई डाक बंगले में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न हुई, बैठक में मनकापुर तहसील अध्यक्ष तरबगंज तहसील अध्यक्ष और गोंडा तहसील अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक में होने वाले सम्मेलन में शपथ ग्रहण के साथ स्मारिका विमोचन पर चर्चा की गई साथ ही सम्मेलन पर आने वाले खर्च को किस तरह से मैनेज किया जाए। उसके संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, सम्मेलन में भोजन,चाय,पानी, गिफ्ट,ट्राफी, प्रमाण पत्र,होर्डिंग, बैनर पर लगभग एक लाख खर्च आने की बात की गई। यह खर्च कैसे और कहां से आए उसके संबंध में सदस्यों द्वारा चर्चा की गई की यदि कोई प्रायोजक मिल जाए तो उनसे इसके खर्च को पूरा किया जाए,अन्यथा संगठन स्वयं खर्च करेगा। इस पर कुछ सदस्यों ने प्रस्ताव रखा की इसके लिए स्वयं हम सभी 190 सदस्य हैं इनमें सभी लोग प्रति व्यक्ति ₹500 जमा कर दें तो कार्यक्रम संगठन के खर्चे पर ही संपन्न हो जाएगा। किसी से कोई सहयोग लेने की आवश्यकता नहीं है। वहीं कुछ सदस्यों द्वारा प्रस्ताव रखा गया की जो सदस्यगण स्मारिका के विज्ञापन के लिए सहयोग किए हैं, उनको ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाए,जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत से पारित कर दिया। वहीं कुछ सदस्यों द्वारा प्रस्ताव रखा गया की कार्यक्रम में आने वाले पत्रकार साथियों को कोई उपहार भेंट किया जाए, इस पर तय हुआ की इस पर विचार किया जाएगा। वहीं सम्मेलन से पूर्व नगर व तहसीलों में सम्मेलन से संबंधित होर्डिंग लगाने की बात की गई जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत से पारित कर दिया। वहीं पत्रकार कल्याण कोष के संबंध में चर्चा हुई जिसमें कहा गया पत्रकार कल्याण कोष से गंभीर बीमारी होती है तो उन्हें (आपदा समिति सभी तहसीलों के अध्यक्ष जिले के जिला अध्यक्ष कोषाध्यक्ष और महामंत्री)तय करेंगे,कि उस साथी को 10000 से लेकर 50000 तक सहयोग राशि प्रदान की जाए। इसके लिए सभी सदस्य पात्र होंगे किसी के बारे में कोई जांच नहीं कराई जाएगी। यह बात अलग है यदि उक्त राशि को कोई सदस्य सक्षम हो तो उनके इनकार करने पर,सहयोग राशि नहीं दी जाएगी। ऐसे सदस्य जो लगातार तीन बैठकों में भाग ना लेंगे उनको सदस्यता ना दी जाए। यह नियम 2025 से लागू होगा। वही संगठन द्वारा प्रत्येक सदस्यों की कराई जा रही है 50,000 रुपए की बीमा को बंद कर देने की बात कही गई। इसके लिए हेल्थ बीमा के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मत से पारित किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाशनाथ वर्मा ने की। बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री महेंद्र तिवारी, रघुनाथ पांडे, प्रदीप गुप्ता, नदीम सिद्दीकी,मनकापुर तहसील अध्यक्ष शोभनाथ पांडे, मानिक राम वर्मा, डॉक्टर किशोर कुमार तिवारी, अशोक मिश्रा, हरीश गुप्ता,ओमचंद शर्मा,विश्वनाथ वर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, श्याम प्रकाश तिवारी, सचिन रस्तोगी, उमेश प्रताप मिश्रा, रविंद्र प्रताप सिंह, महेश कुमार मौर्य, जटा शंकर सिंह तहसील अध्यक्ष तरबगंज, महादेव सागर, श्याम सागर,आरके मिश्रा,प्रमोद शर्मा,संजीव यादव, वरुण यादव राजेंद्र तिवारी काका, मोहम्मद इकबाल, संदीप अवस्थी, विजय बहादुर तिवारी आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *