Breaking News

लखनऊ समेत अब अन्य पांच जिले भी होंगे राज्य राजधानी.. अधिसूचना जारी…

Jdnews vision…

लखनऊ: : योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को राज्य राजधानी क्षेत्र (यूपीएससीआर) के गठन में अन्य जिलों को शमिल करने की अधिसूचना जारी की, ताकि लखनऊ में भीड़भाड़ कम करने के अलावा राज्य की राजधानी और उसके आसपास के जिलों में संतुलित शहरी विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

यूपीएससीआर में छह जिले शामिल हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 27,860 वर्ग किलोमीटर है।

इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री और उपाध्यक्ष मुख्य सचिव हैं। राज्य सरकार ने कहा कि यूपीएसआरसी के अधिकार क्षेत्र में…

लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी छह जिले होंगे।

निवेश अंतर को रोकना लक्ष्य

फरवरी 2023 में उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (जीआईएस) में लखनऊ को 6.79% निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, लेकिन इसके आस-पास के जिलों को केवल 3.77% प्रस्ताव ही मिले।

यह निवेश असंतुलन इसलिए है, क्योंकि राज्य की राजधानी में उन जिलों की तुलना में कहीं बेहतर बुनियादी ढाँचा और नागरिक सुविधाएँ हैं। इस असंतुलन को रोकने के अन्य जिलों को भी की राजधानी क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।

यूपीएससीआर के सदस्य

  • मुख्यमंत्री: अध्यक्ष
  • मुख्य सचिव: उपाध्यक्ष
  • सीईओ: अतिरिक्त मुख्य सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग
  • पदेन सदस्य: वित्त, विधि, राजस्व, नियोजन, शहरी विकास, औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास एवं अन्य विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव
  • लखनऊ एवं अयोध्या के मंडलायुक्त
  • लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी के डीएमयू
  • पी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *