Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा…

Jdnews Vision…

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2024  को काकोरी ट्रेन एक्शन शताबदी वर्ष 2024 एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ.एस.के.वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा.आर.जी.शुक्ला प्रधानाचार्य गुरु वशिष्ठ महाविद्यालय उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में कृषि विज्ञान केन्द्र मनकापुर के डा. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान, डा. डी.के.श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन,डॉ मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक, डा. हनुमान प्रसाद पांडेय मृदा वैज्ञानिक, डा. ज्ञानदीप गुप्ता मत्स्य वैज्ञानिक तथा डॉ. दिनेश कुमार पांडेय, गुरु वशिष्ठ महाविद्यालय की श्रीमती संगीता दुबे सहायक प्राध्यापक गृह विज्ञान की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा कृषि विज्ञान केन्द्र मनकापुर से फिरोजपुर व महेवानानकार ग्राम होते हुए गुरु वशिष्ठ महाविद्यालय में समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रगतिशील कृषकों एवं गुरु वशिष्ठ महाविद्यालय की आरती मिश्रा, साधना सिंह, सोनू सिंह, मुन्नू सिंह आदि स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About admin

Check Also

6 सिलेंडरों में धमाका हुआ एक साथ.. 5फीट ऊंची लपटें.. दो किलोमीटर में फैला धुआं ही धुआं…

Jdñews Vision…   लखनऊ: : राजधानी  के हरदोईया बाजार में एक भीषण हादसा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *