Breaking News

जेल, थाना से लेकर मंदिर व घरों में मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

Jdnews Vision…

लखनऊ: : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को चारों ओर धूम रही। जिला जेल से लेकर मंदिर व घरों में लोग ने जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर गोसाईंगंज क्षेत्र स्थित जिला जेल लखनऊ को रंग बिरंगी झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। जेल के कैदियों को खीर पूड़ी की व्यवस्था की गई। रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद प्रभु की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

वही अमेठी कस्बे में ठाकुर द्वारें पर जन्मोसव के साथ भजन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही गोसाईंगंज स्थित सतभाईय धर्मशाला में रामडोल रखकर भगवान कृष्ण का जमोत्सव मनाया गया। इस साथ ही गोसाईंगंज थाने पर बने मंदिर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। सुशान्त गोल्फ सिटी के अहिमामऊ पुलिस चौकी पर भी जन्मोत्सव कार्यक्रम व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया रात भर लोगो ने भजन सुनने के साथ प्रसाद का आनंद लिया। इसके साथ ही लोगो ने अपने घरों के मंदिर में लड्डूगोपाल रूपी मूर्ति रखकर कर घरों में भी जन्मोत्सव के दौरान नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, के जय कारे लगाते हुए मनाया।

About admin

Check Also

6 सिलेंडरों में धमाका हुआ एक साथ.. 5फीट ऊंची लपटें.. दो किलोमीटर में फैला धुआं ही धुआं…

Jdñews Vision…   लखनऊ: : राजधानी  के हरदोईया बाजार में एक भीषण हादसा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *