Breaking News

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन

Jdnews Vision…

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया…

*अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का किया लोकार्पण…

*राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में लगाए पौधे…

बिलासपुर 31 अगस्त : : राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।
राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाये।

About admin

Check Also

लोगों में निवेश, बेहतर भविष्य का निर्माण-क्यूसीएफआई…

आरआईएनएल विशाखापत्तनम स्टील प्लाट *लोगों में निवेश, बेहतर भविष्य का निर्माण-क्यूसीएफआई विशाखापत्तनम चैप्टर द्वारा आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *