Breaking News

समाजसेवी संस्था कल्याणम करोति को सम्मानित किया…

Jdñews Vision…

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का 31वॉ स्थापना दिवस…
ऐशबाग रामलीला ग्राउंड मेंआयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि मा. सुरेश खन्ना ( वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री उ. प्र.) रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी ने की
कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय और अतुलनीय भूमिका के लिए समाज सेवी संस्था कल्याणम करोति लखनऊ को व्यापारी भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।पुरस्कार सम्मान संस्था की ओर से संयुक्त मंत्री डॉ राजेश तिवारी जी ने ग्रहण किया।समारोह में संगठन के सभी प्रमुख बाजारों के व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश के लौह पुरुष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्र भानु गुप्ताजी को समर्पित कल्याण करोति एक समाज सेवी संस्था है। 1981 से संस्था दिव्यांग जनों और अंधता निवारण की दिशा में प्रयास कर रही है।लखनऊ में कार्यालय है। 2005 से अयोध्या में पूज्य महाराज श्री नृत्यगोपाल दास जी की कृपा से श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय की स्थापना की गयी थी। तब 9 लाख से अधिक नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जा चुका है। तथा 2.25 लाख ऑपरेशन सम्पन्न किये जा चुके हैं। अधिकतर ऑपरेशन निशुल्क कराये गए हैं। जलपान, भोजन, दवा सभी निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।मॉडलर ot और सेमी मॉडलर ot में स्वच्छ वातावरण में ऑपरेशन सम्पन्न कराये जा रहें हैं।

दिव्यांग जनों की सेवा के लिए भी अधिक से अधिक उपकरण प्रदान कर उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न किया जा रहा हैं।सहायक उपकरण में दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी,वाकिंग स्टिक, ब्लाइंड स्टिक और सिलाई मशीन पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रयास रहता है।लगभग 60000 दिव्यांग जनों को अभी तक सहायक उपकरण प्रदान किये जा चुके हैं।

अयोध्या में ही वृद्ध जनों की सेवा के लिए वर्ष 2017 में श्री दीनबंधु फिजियोथेरेपी सेंटर की स्थापना की गयी थी जिसमें अब तक लगभग 30 हजार वृद्ध जनों को सेवा प्रदान की गयी है।

About admin

Check Also

6 सिलेंडरों में धमाका हुआ एक साथ.. 5फीट ऊंची लपटें.. दो किलोमीटर में फैला धुआं ही धुआं…

Jdñews Vision…   लखनऊ: : राजधानी  के हरदोईया बाजार में एक भीषण हादसा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *