Breaking News

बांदा की बेटी को दुबई में होने वाली है फांसी.. अब केवल पीएम व सीएम से ही उम्मीद…

Jdnews Vision…

नई दिल्ली : :  यू पी के बांदा  जनपद की बेटी को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में फांसी होने वाली है। लड़की दुबई की जेल में बंद है। लड़की के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

पिता के मुताबिक दुबई से उसके पास फोन आया है। इसमें बताया कि आपकी बेटी जेल में है। उसे 20 सितंबर के बाद किसी भी वक्त फांसी हो सकती है। दुबई में फंसी बांदा की इस लड़की का नाम शहजादी है।

मात-पिता का कहना है कि उनकी बेटी बेकसूर है। उन्होंने सरकार से बेटी को वापस देश लाने की गुहार लगाई है। आठ साल की उम्र में खाना बनाते वक्त शहजादी का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था। वह रोटी बैंक में काम करती थी। इसी बीच फेसबुक के जरिए उसका संपर्क आगरा के रहने वाले उजैर से हुआ। शहजादी उसके प्रेम जाल में फंस गई। इसके बाद उसने शहजादी को आगरा बुला लिया।

माता-पिता के मुताबिक उजैर ने शहजादी से कहा कि उसके चेहरे का इलाज दुबई में हो जाएगा। इसी झांसे में उसने शहजादी का सौदा दुबई में रहने वाले फैज और नादिया दंपति से कर दिया। यहां शहजादी घरेलू काम करती थी। कई बार उसे उत्पीड़न का भी सामना किया।

शहजादी के माता-पिता के मुताबिक दुबई में फैज दंपति का बच्चा बीमार था। इंजेक्शन लगने के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने बेटी शहजादी पर हत्या का आरोप लगा दिया। दुबई की अदालत ने चार महीने पहले बच्चे की हत्या के आरोप में शहजादी को फांसी की सजा सुनाई है।

इस बीच माता-पिता ने बांदा में आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। माता-पिता का साफ कहना है कि उनकी बेटी बेकसूर है। उसे फंसाया गया है। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से भी गुहार लगाई है।

About admin

Check Also

6 सिलेंडरों में धमाका हुआ एक साथ.. 5फीट ऊंची लपटें.. दो किलोमीटर में फैला धुआं ही धुआं…

Jdñews Vision…   लखनऊ: : राजधानी  के हरदोईया बाजार में एक भीषण हादसा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *