Breaking News

27 अक्टूबर को आयोजित होगा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की स्मारिका विमोचन और सम्मेलन , रूपरेखा तय…

गोंडा जेडी न्यूज़ विजन

(हरीश गुप्ता)

जिला संवाददाता…

गोंडा : : जिले के सिंचाई विभाग के डाक बंगले में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। संगठन के पदाधिकारी और सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में आगामी 27 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन और स्मारिका (यादगार 2024) विमोचन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें सभी सदस्यों और पदाधिकारी ने अपने विचार रखें। सम्मेलन में यूनियन की तरफ से यूनियन का एक बैग, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर संगठन अपने साथियों को सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा मंडल और जिले के अधिकारी तथा तमाम मूर्धन्य विद्वान कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया गया है। जिसमे सभी सदस्यों की जिम्मेदारी तय की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री महेंद्र तिवारी, सदर तहसील अध्यक्ष ओमचंद शर्मा, राहुल तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, प्रमोद शर्मा, कर्नलगंज तहसील अध्यक्ष लखनलाल शुक्ला, कोषाध्यक्ष उमेश मिश्रा, नदीम सिद्दीकी आर सी पांडे, तरबगंज तहसील अध्यक्ष जटाशंकर सिंह, महेश मौर्या, संदीप अवस्थी, किशोर कुमार तिवारी, अशोक मिश्रा, संजीव कुमार यादव, सलाहुद्दीन, राकेश कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, हनीफ सिद्दीकी, आर पी सिंह, अशफाक आलम, प्रदीप पांडे, चंदा नारायण राव, सौरभ श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, रमेश कुमार पांडे,संजय सिंह,प्रदीप गुप्ता,श्याम त्रिपाठी, संतोष तिवारी, आनंद दुबे, सोमनाथ पांडे, अरविंद गुप्ता, सुभाष चौहान, यज्ञ नारायण तिवारी, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जनार्दन पांडे, चंद्रगुप्त मौर्य, सहित सैकड़ो की संख्या में सदस्य और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

About admin

Check Also

दस साल से चल रहा था चाची से इश्क …पत्नी आई तो शुरू हुआ बवाल…फिर एक दिन ???

Jdñews Vision… बाराबंकी  : :  जिले में भतीजे और चाची एक दूसरे से बेइंतहा प्यार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *