Breaking News

शून्य अपशिष्ट एवं पर्यावरण युक्त भंडारे का विधायक ने किया शुभारंभ ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : : लोकभारती और नगर निगम लखनऊ की प्रेरणा से आज ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी की सेलिब्रिटी गार्डन सोसायटी में स्वच्छ बड़े मंगल का प्लास्टिक मुक्त, शून्य अपशिष्ट एवं पर्यावरण युक्त भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन लोक निर्माण विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष (इंजीनियर इन चीफ) एवं वर्तमान विधायक अजगरा  त्रिभुवन राम जी   द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। भंडारे में जल गंगासागर द्वारा पिलाया गया तथा पत्ते के दोनों में प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे का आयोजन सेलिब्रिटी गार्डन के निवासियों द्वारा मिलकर पी. के. अग्रवाल अध्यक्ष आरडब्लूए तथा भंडारा समिति के अध्यक्ष श्री कपिल देव शुक्ल के माध्यम से किया गया। स्वच्छ मंगल भंडारा करने के लिए लोकभारती के राष्ट्रीय सह व्यवस्था प्रमुख श्री कमलेश गुप्ता जी द्वारा मार्गदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं प्राकृतिक उत्पाद भेंट कर सम्मानित किया गया.

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *