Breaking News

सविता सैन महासभा रजि. करेगी नव निर्वाचित पार्षदों/सभाषदों का सम्मान – अरविन्द मथुरिया (प्रदेश अध्यक्ष)

***जेडीन्यूज़ विज़न ***
आगरा 29 मई  : : हाल ही में सम्पन्न हुए उ.प्र नगर निकाय चुनावों में आगरा में विजयी हुए समाज के प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित किए जाने हेतु सविता सेन महासभा उ.प्र रजि की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 28/5/2023 दिन रविवार शाम 4 बजे से केंद्रीय कार्यालय सविता भवन यति की बगीची ईदगाह बस स्टैंड आगरा में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता बरिष्ठ समाजसेवी बीरबल सिंह ने की तथा संचालन रामेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष ने किया।
बैठक का शुभारंभ संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित बसपा पार्षद अरविन्द मथुरिया व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र आर्य तथा शेर सिंह सविता नव निर्वाचित बसपा पार्षद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
बैठक में संगठन की मजबूती हेतु सघन जनसंपर्क अभियान, संगठन की आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से लागू कर हर घर सदस्य बनाने हेतु जिला एवं महानगर कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपनें पर बिंदुवार चर्चा की गई।
नगर निकाय चुनाव 2023 मे आगरा जनपद सहित अन्य जनपदों में चुनाव लडे व जीत कर आये सभी निर्वाचित हुए सदस्यों एवं इस बर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से पास हुए छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह आगरा में सूरसदन प्रेक्षागृह मे आयोजित करने पर चर्चा हुई जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की।
उक्त सम्मान समारोह के आयोजन के लिए अति शीघ्र जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों व समाज के वुद्धिजीवी लोगों की एक बैठक बुलाकर कार्यक्रम की घोषणा कर आयोजन की तैयारियों के लिए संस्था के संरक्षकों की देख रेख मे आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।
संस्थापक राजू सविता ने जानकारी देते हुए कहा कि सविता सेन महासभा उ.प्र रजि. द्वारा आयोजित उक्त सम्मान समारोह अपने आप मे ऐतिहासिक होगा, इस आयोजन के माध्यम से संस्था विभिन्न राजनैतिक दलों को यह संदेश देने का काम करेगी कि आपके द्वारा राजनैतिक स्तर पर सविता सेन समाज की उपेक्षा से आहत संम्पूर्ण समाज आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी उपस्थिति का एहसास पूरी जी जान से कराकर सभी राजनैतिक दलों को सविता सेन समाज को राजनैतिक भागीदारी देने के लिए सोचने पर मजबूर कर देगा।
बैठक में सर्व श्री राजू सविता (संस्थापक) , अरविन्द मथुरिया (प्रदेश अध्यक्ष), नरेन्द्र आर्य (पू.प्रदेश अध्यक्ष) , रामेंद्र सिंह (जिलाध्यक्ष) , केशव सविता (बीडीसी एवं जिला उपाध्यक्ष) , सुरेश कुमार (जिला उपाध्यक्ष) , प्रदीप सविता (जिला उपाध्यक्ष) , डी के सविता (जिला उपाध्यक्ष ) , देवेंद्र सिंह पत्रकार (जिला उपाध्यक्ष) , राजेश सविता (जिला संगठन सचिव), गोपाल सेन (जिला सचिव) , परषोत्तम सविता (जिला सचिव) , बीरबल सिंह (मीडिया प्रभारी) ,दयाल सरन (जिला कोषाध्यक्ष) ,एड. राजेश सविता (तहसील अध्यक्ष एत्मादपुर) , पवन कुमार (तहसील अध्यक्ष किराबली) , राजीव कुमार (महानगर महासचिव) , गनेश कुमार (कार्यालय प्रभारी) , डा. महेश चंद्र सविता ,रमेश पहलवान , पूरन चंद वर्मा , नरेन्द्र नौहवार , संजय वर्मा , सिंघानिया , गोविंद सिंह , विनोद कुमार , संजय कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *