Breaking News

भगवंत सिंह के निधन पर शोक…

Jdñews Vision…

(संतोष कुमार गुप्ता)

गोरखपुर : : कौड़ीराम: : भाजपा के वरिष्ठ नेता व धुरियापार चीनी मिल्स हरपुर गजपुर गोरखपुर के उपसभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह के छोटे चाचा कछार इंटर कालेज गजपुर कौड़ीराम के सेवानिवृत्त 80 वर्षीय शिक्षक भगवंत सिंह का आज सुबह आठ बजे लखनऊ स्थित एक अस्पताल में हो गया।निधन का खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।भगवंत सिंह के निधन पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कण्डेय राय,अशोक राय,शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह,प्रेस क्लब कौड़ीराम के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरिशचंद्र शुक्ला,अवनींद्र नारायण रामसेवक पाण्डेय,जयराम शुक्ला,मृत्युंजय सिंह आदि लोगों ने गहरा शोक वक्त किया तथा मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि, संकट की घड़ी में ईश्वर पूरे परिवार को आत्मबल दे।प्रधानाचार्य शैलेन्द्र ध्वज सिंह की अध्यक्षता में जगदीश सिंह इंटर कालेज पांडेपार के छात्र छात्राओं शिक्षकों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजली के बाद विद्यालय में शोकावकाश कर दिया गया।इसी क्रम में कछार इंटर कालेज गजपुर में प्रधानाचार्य योगेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में अध्यापको एवं छात्र छात्राओं ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद विद्यालय को बंद कर दिया।

About admin

Check Also

यूपी में खत्म हो जाएंगे जिलेदार, सींचपाल-नलकूप चालक जैसे कई पद; सरकार ने जारी किया आदेश…

Jdnews Vision…. लखनऊ: : उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग में नौकरी ढूंढ रहे अभ्यर्थियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *