Jdñews Vision….
लखनऊ : : राजधानी में छात्रा समेत चार लोगों ने जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोसाईंगंज स्थित घर में शनिवार को मौसम (19) ने फांसी लगा ली। रज्जाकुर निवासी किसान राम प्रकाश की बेटी मौसम शाम को पड़ोस में जन्मदिन पार्टी में गई थी।
वहां डांस करता देख परिवारवालों से डांट दिया था। इसके बाद वह घर आकर अपने कमरे में चली गई। देर रात तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिवार वालों ने आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई तो मौसम पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी हुई थी।
बीकेटी इलाके में पूजा वर्मा (24) ने रविवार को फांसी लगा जान दे दी। दो वर्ष पहले पूजा का प्रेम विवाह देवरई के विकास वर्मा के साथ हुआ था। शादी के बाद विकास पूजा के साथ घर से अलग चन्द्रिका देवी मंदिर रोड पर रह रहा था। विकास सुबह जरूरी काम से बाहर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर वह भीतर गए तो पूजा का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। इंस्पेक्टर बीकेटी के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी को बेटी के पास भेजकर ट्रक ड्राइवर ने लगा ली फांसी…
बंथरा के गढ़ी चुनौटी निवासी अर्जुन रावत (25) ट्रक ड्राइवर था। शनिवार को उसकी छह माह की बेटी अपने बाबा-दादी के साथ बाग में गई थी। शाम करीब चार बजे अर्जुन ने पत्नी सुमन को बेटी को लाने के लिए बाग भेज दिया। वह कुछ देर बाद लौटी तो अर्जुन कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। परिवार वाले आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पत्नी से झगड़े के बाद दी जान…
हलवाई करन (20) बंगलाबाजार इलाके में झोपड़पट्टी बनाकर रहता था। पत्नी लक्ष्मी दूसरों के घरों में काम करती है। शनिवार सुबह पत्नी से शराब को लेकर करन का झगड़ा हुआ था। इसके बाद लक्ष्मी काम पर चली गई। देर शाम करन झोपड़ी में बल्ली से धोती के फंदे के सहारे लटका मिला
छात्रा ने लगाई फांसी…
मूलरूप से गोंडा के नरहरपुर निवासी चतुर्भुज श्रीवास्तव नादरगंज में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक चतुर्भुज की बेटी रूपम (26) बालागंज में किराए के मकान पर रह कर पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों ने शनिवार रात रूपम को कई बार फान किया पर संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने मकान मालिक को जाकर देखने के लिए कहा। मकान मालिक ने रूपम का दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई तो रूपम पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। आतमहत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।