Jdñews Vision….
(अमर चन्द्र कसौंधन)
मनकापुर/ गोंडा: : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सीताराम मोदनवाल के पौत्र दुर्गेश कुमार नीलू मोदनवाल का निधन 02 मई को रात फर्श पर गिरकर हो गई।
नीलू का कई वर्षों से कैंसर रोग का वाराणसी में इलाज चल रहा था।
30 वर्षीय नीलू मोदनवाल अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए।
उनके निधन का समाचार सुनकर नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
समाचार सुनकर नगर पंचायत मनकापुर के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बबलू सोनी, सभासद वैभव सिंह तथा अन्य वार्डों के सभासद, राधेश्याम बप्पा, महेश मोदनवाल, रामचंद्र जायसवाल तथा अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा व्यापारी उन्हें देखने भारी संख्या में पहुंचे।