Breaking News

लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारे में आज भी जीवंत रही ‘राम-रहीम सभ्यता’ — सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दिखाया एकता का अनुपम उदाहरण

Jdnews vision…

उतरेठिया/लखनऊ : : सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल, उतरेठिया इकाई* द्वारा आयोजित भव्य महा भंडारा 3 जून 2025, मंगलवार को दीपक सैनी (अध्यक्ष) के निवास स्थान, उतरेठिया बाजार, रायबरेली रोड पर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर *राम-रहीम* सभ्यता की जीवंत मिसाल देखने को मिली, जब मंडल के *प्रदेश अध्यक्ष श्री आसिम मार्शल, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट महमूद आलम नदीम और प्रदेश सचिव नुरुल हुदा* ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इन पदाधिकारियों ने एक साथ सेवा करते हुए यह संदेश दिया कि धर्म और इंसानियत के रास्ते पर सभी समुदाय साथ चल सकते हैं। उनका यह कार्य सौहार्द्र और भाईचारे की मिसाल बना।

भंडारे में हज़ारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर छोला-चावल, बूंदी और शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्रवासियों, व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

*विशिष्ट अतिथि:*

राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता

प्रदेश संरक्षक मेजर आशीष चतुर्वेदी

प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति सिंह अग्रवाल

प्रदेश सचिव आनंद रस्तोगी

प्रदेश कार्यकारी सदस्य सत्यदेव राजपूत

सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश यादव

तेलीबाग कार्यवाहक अध्यक्ष जगत सिंह धपोला

वृंदावन अध्यक्ष कृष्णा सिंह

उतरेठिया संरक्षक संतोष सिंह व कमलेश

नवनीत प्रधान, वरिष्ठ महामंत्री रामसुमिरन यादव, गुड्डू गुप्ता, हस्सान

एडवोकेट महेंद्र सिंह व गौरव अरोड़ा (आशियाना से)

इस आयोजन को सफल बनाने में दीपक सैनी (अध्यक्ष, उतरेठिया इकाई) की कर्मठता व समर्पण सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में पूरे आयोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से संपन्न हुई।

सभी आगंतुकों ने इस धार्मिक आयोजन की प्रशंसा की और हनुमान जी की कृपा का अनुभव किया।

About admin

Check Also

चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जेडी न्यूज विज़न… (सन्तोष कुमार गुप्ता) *चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *