Breaking News

योग से तन – मन स्वस्थ्य एव निरोगी होता है : : प्राचार्य रामेश्वरम चतुवेर्दी….

जेडी न्यूज विजन उत्तर प्रदेश गोण्डा।
तहसील व्यूरो चीफ मनकापुर
अमर चन्द्र कसौधन।

मनकापुर / गोंडा: :  योग साधना से मनुष्य का जीवन स्वस्थ एवं सुंदर बनता है। योग करने से शरीर निरोगी रहता है हर मनुष्य को योग करना चाहिए।
उक्त विचार राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय मनकापुर के प्राचार्य रामेश्वरम चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों के समक्ष व्यक्त किये।
शनिवार को अन्तरराष्टीय योग दिवस के मौके पर महाविद्यालय के प्रांगण में ‘ शिक्षको, छात्र/ छात्राओं ने एनसीसी कैडेटों के साथ योगाभ्यास किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मनकापुर तहसील, ब्लॉक मनकापुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मनकापुर, कंपोजिट विद्यालय बंजरिया सहित अन्य प्राइमरी जूनियर हाई स्कूल एवं सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालय में योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

मनकापुर के हिमांशु अकादमी निकट मनकापुर रेलवे स्टेशन पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें नगर पंचायत मनकापुर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार (बबलू सोनी), मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नीलम प्रकाश पाठक, सरवन शुक्ला, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के नियंत्रक पंडित राम हौसिला शर्मा, पूजा मनमोहिनी, प्रधानाचार्य पारसनाथ जयसवाल, हिमांशु पांडे, विकास राव, संदीप यादव, सिद्धार्थ राव, शालिनी मौर्य आदि लोगों ने योग दिवस पर योगा कार्यकम में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।

About admin

Check Also

हत्या का अपराध कारित करने वाले 08 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही*…

*ब्रेकिंग न्यूज गोरखपुर—–* गोरखपुर  16 अगस्त: : थाना गोला में हत्या का अपराध कारित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *