Breaking News

कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी — ठाकुर संजीव कुमार सिंह***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***

आगरा : :मानहानि के मामले में राहुल गांधी की अपील खारिज होन पर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार द्वारा फर्जी मुकदमे के आधार पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कराने एवं उन्हें 2024 मे चुनाव लड़ने से वंचित कराने की साजिश का आरोप लगाते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता एवं प्रधानमंत्री पद के दावेदार, एआईसीसी ऑब्जर्वर इंचार्ज यूपी, बिहार, राजस्थान, कर्नाटका, छत्तीसगढ़, एवं एडवोकेट सुप्रीमकोर्ट ऑफ़ इंडिया, समाजसेवी ठाकुर संजीव कुमार सिंह ने इस सन्दर्भ में कहा कि राहुल गांधी अडानी मामले में लगातार सवाल पूछ रहे थे। राहुल गाँधी के सवालों से डरी सरकार अडानी को बचाने के लिये एक फर्जी मुकदमे के आधार पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करा दी गयी तथा सरकार जब से सत्ता में आयी है, लगातार लोकतंत्र और संविधान की हत्या करा रही है। राहुल गांधी से डरी हुई सरकार राहुल गांधी के खिलाफ लगातार साजिश रच रही है। सरकार चाहती है कि राहुल गांधी 2024 में चुनाव लड़ने से वंचित हो जाये। इसलिये उनके विरूद्ध लगातार साजिस हो रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *