Breaking News

शुक्रवार को पी .एम मोदी ने गोरखपुर जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर किया रवाना***

जेडी न्यूज़ विजन**

उत्तर प्रदेश गोंडा **
तहसील संवाददाता मनकापुर **
(अमर चंद्र कसौधन)

** शुक्रवार को पी,एम, मोदी ने गोरखपुर जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर किया रवाना**

** अब्दुल हादी सिद्दीकी ट्रेन मैनेजर लखनऊ द्वारा वंदे भारत ट्रेन का किया गया संचालन **

मनकापुर गोंडा । शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 3:40 पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ जंक्शन के लिए रवाना किया।
उक्त बंदे भारत ट्रेन शाम 4 बजकर 5 मिनट पर सहजनवा पहुंचेगी तथा 4 बजकर 7 मिनट पर यहां से रवाना होकर 4.19 पर खलीलाबाद पहुंचेगी।, और यहां से 4 बजकर 21 मिनट पर रवाना होगी. बस्ती शाम 4 बजकर 43 मिनट पर पहुंचेगी और यहां से 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और शाम 5 बजकर 5 मिनट पर बभनान पहुंचेगी और यहां से 5 बजकर 7 मिनट पर रवाना होगी. ट्रेन 5 बजकर 29 मिनट पर मनकापुर पहुंचेगी, यहां से शाम 5 बजकर 31 मिनट पर रवाना होकर शाम 6 बजे अयोध्या पहुंचेगी यहां से ट्रेन 6 बजकर 2 मिनट पर रवाना होकर शाम 7 बजकर 32 मिनट पर बाराबंकी पहुंचेगी और 7 बजकर 34 मिनट पर बाराबंकी से रवाना होने के बाद रात 8 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी,।

वंदे भारत ट्रेन का मनकापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन आगमन पर रेल के अधिकारी व कर्मचारी, मनकापुर नगर वासी समेत स्थानीय पत्रकारों ने वंदे भारत ट्रेन का जोरदार स्वागत किया।

रविवार 9 जुलाई से गोरखपुर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन किया जाएगा। उक्त ट्रेन. सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर गोरखपुर से रवाना होगी, 6 बजकर 52 मिनट पर बस्ती पहुंचेगी और वहां से 6 बजकर 54 मिनट पर रवाना होगी और 8 बजकर 15 मिनट में अयोध्या पहुंच जायेगी।

8 बजकर 17 मिनट पर अयोध्या से रवाना होकर 10.20 मिनट में ट्रेन लखनऊ पहुंच जायेगी, इसी तरह से लखनऊ से शाम 7बजकर 15 मिनट पर ट्रेन चलेगी।

और रात 9 बजकर 13 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी, रात 9 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या से रवाना होकर रात 10.30 बजे बस्ती पहुंचेगी और यहां से रात 10बजकर 32 मिनट पर रवाना होकर रात 11बजकर 25 मिनट पर वापस गोरखपुर पहुंचेगी।. वन्दे भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले रेलवे कर्मचारी अनुज कुमार ओ एस डी. आर.एम लखनऊ , अब्दुल हादी सिद्दीकी ट्रेन मैनेजर लखनऊ
एवम भारत स्काउट गाइड के सदस्य तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने वंदे भारत ट्रेन में सफर करते हुए गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या यात्रा का खूब आनंद उठाया।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *